
ख़बर रफ़्तार, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शनिवार शाम कैबिनेट की बैठक होगी। इस कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता मुख्य विषय के रूप में लाई जाएगी। इसके अलावा कैबिनेट में आबकारी नीति, वन पंचायत नियमावली समेत कुछ विभागों की सेवा नियमावली पर भी चर्चा की जा सकती है। कैबिनेट में पास होने के बाद समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को विधेयक के रूप में विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा।
लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर भी कानून सख्त
समिति को 2.30 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं। अब समिति समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट हिंदी व अंग्रेजी भाषा में तैयार कर चुकी है। लिव इन रिलेशनशिप के लिए पंजीकरण अनिवार्य करने के साथ ही 18 से 21 वर्ष के युवाओं के लिए माता-पिता की अनुमति अनिवार्य की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- रुड़की : ज्वेलर्स की दुकान में दो नकाबपोश बदमाशों ने किया लूट का प्रयास, विरोध करने पर सिर पर मारा तमंचे का बट
400 से ज्यादा धाराओं का है उल्लेख
इसके अलावा सभी धर्मों के अनुयायियों को समान अधिकार, बहु विवाह पर रोक, तलाक, संपत्ति में महिलाओं का अधिकार, उत्तराधिकार, विरासत, गोद लेना, स्थानीय व जनजातीय परंपराओं तथा रीति रिवाजों का अनुपालन व निजी स्वतंत्रता संबंधी बिंदुओं को प्रारूप में शामिल करते हुए कानून को सख्त करने पर जोर दिया गया है।
+ There are no comments
Add yours