खबर रफ्तार, यमुनात्री धाम: उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र में स्थित यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आई है, जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में चिंता बढ़ गई है।
ताजा घटना में मध्यप्रदेश के इंदौर की 40 वर्षीय महिला प्रतिभा मिश्रा की जानकीचट्टी के पास देर रात मौत हो गई। उन्हें अचेत अवस्था में जानकीचट्टी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर हरदेव सिंह पंवार के अनुसार, महिला को अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।
इससे पहले रविवार को भी एक श्रद्धालु की मौत का मामला सामने आया था। जानकारी के अनुसार, एक नेपाली मजदूर द्वारा एक बुजुर्ग व्यक्ति को मृत अवस्था में जानकीचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर पुलिस को सूचित किया। मृतक की पहचान 65 वर्षीय उदय गजानन तांबे, निवासी नासिक (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।
यात्रा के दौरान लगातार हो रही इन घटनाओं ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

+ There are no comments
Add yours