खबर रफ्तार, ग्रेटर नोएडा : घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बेखौफ बदमाश नितिन को गोली मारते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि नितिन पर सचिन नामक युवक व उसके कुछ अन्य साथियों ने अचानक फायरिंग की गई है। दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा था।
ग्रेटर नोएडा के गांव लुक्सर में मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान नितिन निवासी गांव लुक्सर के रूप में हुई है। गंभीर हालत में उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरोप है कि नितिन पर सचिन नामक युवक व उसके कुछ अन्य साथियों ने अचानक फायरिंग की गई है। दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा था। जिसे लेकर यह हमला किया गया है। वहीं फायरिंग की घटना के समय इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

+ There are no comments
Add yours