खबर रफ़्तार, देहरादून : अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों के बाद अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरी का रास्ता साफ हो गया है। खेल निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर के मुताबिक इस पर वित्त विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। इसका प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का रास्ता साफ, वित्त विभाग की मिली मंजूरी
