Breaking News

Monday, November 2 2026

दो सप्ताह से एसटीएफ को छकाता रहा पेपर लीक का मास्टरमाइंड, नेपाल से लौटने के बाद पकड़ में आया

खबर रफ़्तार, देहरादून : पेपर लीक का मास्टरमाइंड सादिक मूसा पिछले दो सप्ताह से उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ  को छकाता रहा। आखिरकार वह उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ के हत्थे चढ़ा।

आरोपित ने मोबाइल का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया

एसटीएफ की ओर से आरोपित के खिलाफ तीन सितंबर को 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ को अंदेशा था कि वह आसानी से हत्थे चढ़ जाएगा, लेकिन वह इतना शातिर निकला कि आगे-आगे वह खुद चल रहा था जबकि पीछे-पीछे एसटीएफ थी।यहां तक कि वह अपने एक साथी के साथ गोवा गया, जहां एसटीएफ ने उसके साथी को गोवा से गिरफ्तार कर लिया, लेकिन वह वहां से भी भाग निकला।आरोपित ने मोबाइल का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया, जिस कारण उसकी लोकेशन नहीं मिल पाई। आरोपित के लगातार फरार चलने के चलते एसटीएफ ने उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया और लगातार उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ के संपर्क में रही।

एसटीएफ लखनऊ ने सादिक मूसा को दबोच लिया

एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि मूसा अपने साथी योगेश्वर राव के साथ नेपाल चला गया है, ऐसे में उसके लखनऊ स्थित उसके घर के आसपास रेकी करवानी शुरू कर दी गई।गुरुवार को जैसे ही मूसा के लखनऊ आने की सूचना मिली तो यहां से तुरंत टीम भेज दी गई, हालांकि इससे पहले एसटीएफ लखनऊ ने उसे दबोच लिया।

पूछताछ में दोनों से मिल सकते हैं अहम सुराग

एसटीएफ की टीम दोनों आरोपितों को शुक्रवार को देहरादून लेकर आएगी। पूछताछ में आरोपितों से अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।पेपर लीक करने में दोनों की अहम भूमिका है, ऐसे में पूछताछ के बाद कुछ और नाम सामने आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस प्रकरण में उत्तर प्रदेश के कुछ नकल माफिया का हाथ है। ऐसे में यह नाम मूसा से पूछताछ के बाद ही सामने आ सकेंगे।

 

You May Also Like

More From Author

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की बैठक,स्मार्ट स्कूल की तर्ज पर चलेंगे, सुबह पढ़ेंगे बच्चे कुरान, दरगाह को लेकर पढ़ें ये फैसला

कंपनी में ईटीपी टैंक की सफाई करने के दौरान बेहोश हुए एक श्रमिक की मौत

You May Also Like: