जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक से बरामद किया सेटेलाइट फोन, मुकदमा दर्ज

ख़बर रफ़्तार देहरादून: जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्क्रींनिग चैंकिग में एक विदेशी नागरिक से सेटेलाइट फोन बरामद हुआ है। सीआईएसएफ ने फोन बरामद किया। महिला निरीक्षक सीआईएसएफ सुनीता सिंह की ओर से इस संबंध में सूचना दी गई। डोईवाला कोतवाली में मामला दर्ज किया गया।

प्रभारी निरीक्षक थाना डोईवाला ने बताया कि महिला निरीक्षक सीआईएसएफ सुनीता सिंह ने शिकायत कर बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग चेकिंग के दौरान विदेशी नागरिक विक्टर सेमनाउ निवासी रूस से प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन बरामद किया है।

उक्त विदेशी नागरिक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। विदेशी नागरिक से प्रतिबन्धित सेटेलाइट फोन बरामद होने पर थाना डोईवाला पर मुकदमा दर्ज किया गया।

You May Also Like

More From Author