आरएसएस ने किया प्रांतीय स्तर पर फेरबदल, भर्ती घोटाले को लेकर चर्चा में आए युद्धवीर सिंह हटाए गए

खबर रफ़्तार, रुद्रपुर : आरएसएस ने प्रांतीय स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सूत्रों के अनुसार बैकड़ोर भर्तियों में सगे संबंधियों को नौकरी में फिट करने के आरोप के चलते युद्धवीर सिंह को उत्तराखंड से हटा दिया गया है। अब उन्हे पूर्वी उत्तर प्रदेश का सह क्षेत्र सेवा प्रमुख बनाया गया है। उनका केंद्र कानपुर बनाया गया है।

इसके साथ ही उत्तराखंड के सह प्रांत प्रचारक देवेंद्र सिंह को हरियाणा भेज दिया गया है। इन्हें ग्रामीण विकास का सह क्षेत्र सेवा प्रमुख बनाया गया है। इसका क्षेत्र हरियाणा रहेगा पंजाब और चंडीगढ़ भी देखेंगे। सूत्रों की माने तो 16 से 19 तारीख के बीच प्रयागराज में हुई RSS की अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक में ये फैसला लिया गया है।

You May Also Like

More From Author