हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, hpbose.org पर 28 मई तक करें आवेदन

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  हिमाचल प्रदेश टीईटी की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा एचपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। बोर्ड द्वारा 7 मई को जारी अधिसूचना के अनुसार टीजीटी (आर्ट्स / मेडकल / नॉन-मेडिकल), लैग्वेज टीचर, जेबीटी, शास्त्री, पंजाबी और उर्दू की कुल 8 विषयों की टीईटी के लिए उम्मीदवार 8 मई से 28 मई 2024 तक अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

HPBOSE HP TET 2024 Registration: कहां और कैसे करें पंजीकरण?

ऐसे में जो उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश टीईटी 2024 में सम्मिलित होना चाहते हैं, वे अपना पंजीकरण HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट, hpbose.org पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को इस वेबसाइट पर दिए गए लिंक से परीक्षा अधिसूचना के विवरणों तथा ऑनलाइन अप्लीकेशन पेज पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश टीईटी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क 800 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, राज्य के OBC / SC / ST / PH वर्गों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये ही है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद आवेदन के लिए 3 दिन का अतिरिक्त समय HPBOSE द्वारा दिया गया है, लेकिन इस अवधि में आवेदन करते समय उम्मीदवारों को 300 रुपये विलंब शुल्क अतिरिक्त तौर पर भरना होगा।

हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, hpbose.org पर 28 मई तक करें आवेदन

HP TET 2024 Eligibility: कौन कर सकता है पंजीकरण?

हिमाचल प्रदेश टीईटी (आर्ट्स) के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक या परास्नातक तथा इसके बाद बीएड किया होना चाहिए। सीनियर सेकेंडरी कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होने के बाद 4 वर्षीय बीएलएड या बीएएड किए उम्मीदवार भी पंजीकरण कर सकते हैं। अन्य विषयों की योग्यता की जानकारी के लिए HP TET 2024 अधिसूचना देखें।

ये भी पढ़ें…T20 WC 2024 के लिए चुने गए 15 खिलाड़ी सबसे बेस्ट! अनुभव बनेगा बड़ा हथियार; जय शाह को है पूरा भरोसा

You May Also Like

More From Author