‘RCB ने नहीं मानी हार’, फाफ डू प्‍लेसी को SRH के खिलाफ कड़ी फाइट के लिए है अपनी टीम पर गर्व

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्‍ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सोमवार को आईपीएल 2024 के 30वें मैच में रनों की बरसात हुई। एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 287/3 का स्‍कोर बनाया। जवाब में आरसीबी ने भी कड़ी लड़ाई की, लेकिन वह 7 विकेट खोकर 262 रन बना सकी।

आरसीबी की यह मौजूदा सीजन में छठी शिकस्‍त रही। हालांकि, आरसीबी के कप्‍तान फाफ डू प्‍लेसी को अपनी टीम पर गर्व है, जिन्‍होंने एसआरएच के खिलाड़ी कड़ी लड़ाई की। आरसीबी के बैटर्स ने आक्रामक रवैया अपनाया और दूसरी पारी का सबसे बड़ा स्‍कोर बनाया। फाफ डू प्‍लेसी ने चिन्‍नास्‍वामी की पिच को सही टी20 विकेट करार दिया और कहा कि टीम का विश्‍वास कुछ कम था।
पावरप्‍ले में धांसू प्रदर्शन

फाफ डू प्‍लेसी ने विराट कोहली के साथ पावरप्‍ले में 80 रन जोड़े। यह जोड़ी बढ़‍िया तरीके से आगे बढ़ रही थी, लेकिन कोहली को मयंक मार्कंडे ने आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। फाफ डू प्‍लेसी भी ज्‍यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सके और 10वें ओवर में 28 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हुए।

आरसीबी के लिए मुश्किल हुई राह

इस हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए प्‍लेऑफ में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। आरसीबी की टीम सात मैचों में 2 अंक के साथ प्‍वाइंट्स टेबल में आखिरी स्‍थान पर है।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल कर सकती हैं गुजरात में प्रचार, आज आएगी AAP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours