ख़बर रफ़्तार, देहरादून : मुख्यमंत्री ने रावल का स्वागत करते हुए केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को केदारनाथ धाम के रावल श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान रावल ने भगवान केदारनाथ की कृपा एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
