खबर रफ़्तार, चंडीगढ़: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पूर्व राष्ट्रपति, पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल और सीएम सैनी ने राखी बंधवाई। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पंजाब के गर्वनर गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को हरियाणा के राज्यपाल की धर्मपत्नी मित्रा घोष ने राखी बांधी।
हरियाणा राजभवन में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी पहुंचे। उनके अलावा पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा महामहिम असीम घोष भी पहुंचे। इन सभी का हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वागत किया। सीएम सैनी के साथ उनकी पत्नी सुमन सैनी भी मौजूद रहीं।

+ There are no comments
Add yours