ख़बर रफ़्तार, नैनीताल: उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। बुधवार को मौसम ने करवट बदली। उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश तो कही बर्फबारी हो रही है। जिससे लोगों के चेहरे खिल उठे। प्रदेश में पिछले लंबे समय से बारिश और बर्फबारी नहीं हुई थी। जिससे सभी परेशान थे। वहीं, जनवरी के अंतिम दिन मौसम में बदलाव से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार के साथ ही गुरुवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी है।



