ख़बर रफ़्तार, दिल्ली : श्रीराम नवमी पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक हुआ। यह चार मिनट तक चला, जो भगवान राम के जन्म का क्षण माना जाता है।
श्रीराम नवमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान राम की पूजा-अर्चना की। उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर में सूर्य तिलक समारोह में वर्चुअल रूप से भाग लिया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे भगवान सूर्य ने रामलला के ललाट पर तिलक किया। यह लगभग चार मिनट तक चला। विशेष बात यह रही कि तिलक ठीक उसी समय हुआ, जो समय भगवान राम के जन्म का क्षण माना जाता है।
