आज 13 अक्‍टूबर के लिए पेट्रोल-डीजल के अपडेट रेट जारी, पढ़ें कितने रुपये में टंकी होगी फुल

खबर रफ़्तार ,देहरादून : आज गुरुवार 13 अक्‍टूबर के लिए पेट्रोल और डीजल के रेट जारी कर दिए गए हैं। आज भी सरकारी कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। देहरादून जनपद की बात करें तो यहां इंडियन आयल (Indian Oil Corporation) के पेट्रोल पंप में पेट्रोल की कीमत 95. 28 रुपये प्रति लीटर है। अगर आपकी डीजल कार है तो आपको डीजल के ल‍िए 90.29 रुपये प्रति लीटर देने होंगे।

डीजल की कीमत

  • डीजल- रेट (प्रति लीटर)
  • इंडियन आयल – 90.29
  • एचपी – 90.27
  • भारत पेट्रोलियम – 90.45

पेट्रोल के रेट

  • पेट्रोल  – रेट (प्रति लीटर)
  • इंडियन आयल – 95. 28
  • एचपी – 95.26
  • भारत पेट्रोलियम – 95.44

सीएनजी के रेट में 3 रुपये की वृद्धि

देहरादू में सीएनजी के रेट में 3 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। इससे अब सीएनजी 97 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रही है। इस संबंध में पेट्रोल पंप संचालक कुणाल सेठी ने बताया है कि देहरादून में सीएनजी के दामों में तीन रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थी। अभी वर्तमान में सीएनजी के रेट 97 रुपये प्रति किलो है।

इस साल 10 दस रुपये महंगा हुए पेट्रोल-डीजल

इस वर्ष मार्च और अप्रैल माह में 10-10 रुपये पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्‍तरी हुई है। इसका सीधा असर सभी सेक्टरों पर पड़ा है। इस कारण महंगाई का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा है।

उत्तरकाशी में डीजल पेट्रोल भरवाने को लगा लंबा जाम

चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव उत्तरकाशी में डीजल पेट्रोल की वितरण व्यवस्था में सुधार न आने से यात्रियों को खासी दिक्‍कतें हुई। मंगलवार सुबह को गंगोत्री धाम की ओर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के सैकड़ों वाहन करीब तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। हालांकि, बुधवार शाम को इसमें सुधार आने से राहत मिली।

राज्य सरकारें वसूलती हैं टैक्स

सेंट्रल गवर्नमेंट के अलावा राज्य सरकारें भी पेट्रोल-डीजल पर टैक्स वसूलती हैं। उत्तराखंड में सरकार पेट्रोल के दाम पर 16.97 प्रतिशत या 13.14 रुपये प्रति लीटर जो ज्‍यादा हो और डीजल पर 17.15 प्रतिशत या 10.41 पैसे प्रति लीटर जो ज्‍यादा हो, के अनुसार वैट निर्धारित करती है।

You May Also Like

More From Author