उत्तराखंड पहुंचे पंडित धीरेन्द्र शास्त्री, बदरीनाथ धाम में नवाएंगे शीश

खबर रफ़्तार, बागेश्वर धाम: के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री उत्तराखंड पहुंचे हैं। वह रविवार चार जून को सुबह करीब 8:45 मिनट पर चार्टर विमान से जौलीग्रांट के देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। बताया गया कि वह यहां से सहस्त्रधारा हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से बदरीनाथ धाम जाएंगे।

रविवार को एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही फोटो खिंचवाने को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन कड़ी सुरक्षा के कारण कुछ लोग ही उनके साथ फोटो खिंचवा पाए।

पहले भी उत्‍तराखंंड आ चुके हैं पंडित धीरेन्‍द्र शास्‍त्री

विगत 27 जनवरी को भी पंडित धीरेन्‍द्र शास्‍त्री उत्‍तराखंड पहुंचे थे। उन्‍होंने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट एक वीडियो में कहा था कि वे उत्तराखंड के संतों को बागेश्वर धाम में होने वाले आयोजन का आमंत्रण देने आए हैं।

तब उन्होंने आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात भी की थी। उन्होंने अपने विरोधियों को नसीहत भी दी थी। उन्होंने कहा था कि ‘मिलकर सनातन का झंडा गाड़िए, कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे’।

आचार्य बालकृष्ण के साथ पहुंचे थे यमकेश्‍वर

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण के साथ पंडित धीरेंद्र शास्त्री यमकेश्वर पहुंचे थे। यहां उन्होंने पोखरी, माला और धमंद में पतंजलि के वेलनेस सेंटर और हर्बल गार्डन समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ली थी।

You May Also Like

More From Author