विधानसभा परिषद् की सदस्यता से नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी आज दे सकते हैं इस्तीफा

ख़बर रफ़्तार, पटना : बिहार के सियासी गलियारे में आज काफी हलचल है। आज सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा परिषद् की सदस्यता से इस्तीफ दे दिया है। उन्होंने विधान परिषद् जाकर अपना त्यागपत्र सौंपा। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन MLA पद से इस्तीफा देना है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधान परिषद् जाकर अपना त्यागपत्र सौंपा। उनके साथ जदयू के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। संवैधानिक नियमों के अनुसार, एक शख्स 14 दिन तक ही दो सदनों का सदस्य रह सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए थे। इसलिए 30 मार्च यानी आज उन्हें एक सदन से इस्तीफा देना पड़ा।

इधर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर विधानसभा से विधायक नितिन नवीन भी आज अपना इस्तीफा देने पटना पहुंच सकते हैं। वह 29 मार्च या नहीं रविवार को ही इस्तीफा देने वाले थे विधानसभा से इसकी जानकारी भी दी गई विधानसभा अध्यक्ष भी दफ्तर में बैठ गए सारी तैयारी पूरी होने के बावजूद नितिन नवीन अचानक असम चले गए। आज संभावना है कि वह शाम 5:00 बजे से पहले विधानसभा पहुंचकर अपना त्यागपत्र सौंप दें।

इस्तीफा देने की बात कर नितिन नवीन ने और क्या कहा?
भाजप के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पर इस्तीफा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं। पार्टी ने मुझे जो नई भूमिका दी है, उसके माध्यम से भी मैं अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए सदैव तत्पर एवं संकल्पित रहूँगा। मेरे कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के साथ मेरा जो अटूट संबंध है, वह सदैव बना रहेगा और मुझे हमेशा नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन देता रहेगा। पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047 के विकसित भारत एवं विकसित बिहार बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में मैं निरंतर प्रयासरत रहूंगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours