खबर रफ़्तार, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा की निक्की हत्याकांड में रोजाना नई जानकारी सामने आ रही हैं। अब सामने आया है कि आरोपी पति विपिन पत्नी और भाभी की इंस्टाग्राम चलाने से नाखुश था। दोनों के इंस्टाग्राम चलाने पर समाज के लोग भद्दी टिप्पणियां करते थे। दोनों बहनों को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक था।
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली इलाके में हुए निक्की हत्याकांड में अब एक और नया खुलासा हुआ है। घर में पत्नी निक्की के बुटीक और भाभी कंचन के ब्यूटी पार्लर चलाने से आरोपी पति विपिन नाखुश था। साथ ही, उसे दोनों बहनों का इंस्टाग्राम चलाना भी पसंद नहीं था। आरोपी आए दिन निक्की से लड़ता था।
लड़ाई बुटीक खुलवाने को लेकर है। मां दया और विपिन के निक्की से मारपीट की जो वीडियो वायरल हो रही है वह पिछले साल नवंबर की है। इसके बाद समझौते को लेकर पंचायत हुई थी। बुटीक बंद हो गया था।
मारपीट की पुरानी वीडियो इंस्टाग्राम पर डाली गई है। इस बार भी बुटीक खुलवाने को लेकर निक्की व कंचन ने योजना बनाई थी। निक्की ने खुद ही थिनर डाला था। घटना के समय विपिन और पिता घर के बाहर नीचे थे। मां दया दूध लेने के लिए गई थी जबकि रोहित काम से गया था।
बड़ी बहन के इंस्टाग्राम पर है 49.5 हजार फॉलोअर
घटना के बाद उसके द्वारा निक्की के पति और सास के पीटने का वीडियो पोस्ट किया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। उसने निक्की के जलने वाला वीडियो भी डाला था लेकिन इसे सोशल मीडिया पॉलिसी के तहत डिलीट कर दिया गया।
वहीं, कंचन की ओर से लगातार इंस्टाग्राम पर अपने बहन की हक की लड़ाई के लिए आवाज उठाई जा रही है। परिजनों का कहना है कि दोनों बहनें इस इंस्टाग्राम से ज्यादा पोस्ट करती थी। निक्की के पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कम फॉलोअर थे। निक्की भी कंचन का इंस्टाग्राम हैंडल इस्तेमाल करती थी।
भद्दी टिप्पणियां करते थे लोग
सोनू का आरोप है कि दोनों के इंस्टाग्राम चलाने पर समाज के लोग भद्दी टिप्पणियां करते थे। दोनों बहनों को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक था। इस कारण आए दिन कंचन मेकओवर नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट पर रील बनाने के साथ वीडियो और फोटो पोस्ट करती थी।
सोनू का आरोप है कि दोनों के इंस्टाग्राम चलाने पर समाज के लोग भद्दी टिप्पणियां करते थे। दोनों बहनों को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक था। इस कारण आए दिन कंचन मेकओवर नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट पर रील बनाने के साथ वीडियो और फोटो पोस्ट करती थी।
इस पर आने वाली भद्दी टिप्पणियों को लेकर भी विवाद होता था। निक्की के भाई की शादी पाली पल्ली गांव में हुई थी। उसने दूसरे समुदाय की युवती के चक्कर में अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। विपिन के पिता ने इसका फैसला कराया था जिसमें 35 लाख रुपये में समझौता हुआ था।
शादी के बाद से ही पति विपिन भाटी, जेठ रोहित भाटी, सास दया और ससुर सत्यवीर लगातार 35 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांग रहे थे। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की मांग पूरी करने के लिए एक और बुलेट भी दे दी, लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। दोनों बहनों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत कर समझौता किया। लेकिन आरोपियों ने समझौते को नहीं माना।
वहीं, मृतका निक्की की बड़ी बहन कंचन का आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:30 बजे उसकी सास दया और देवर विपिन ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि सास दया ने अपने हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लिया और विपिन को पकड़ाया। विपिन ने पीड़ित की बहन निक्की के ऊपर डाल दिया। साथ ही बहन के गले पर हमला किया। बर्बरता से उसे पीटा गया। जिसके बाद उनकी बहन बेहोश हो गई। आरोपियों ने उसे जिंदा जला दिया।
उसने बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। कंचन ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान कंचन ने मारपीट और आग लगाते हुए आरोपियों का वीडियो बना लिया। आनन-फानन निक्की को इलाज के लिए पहले फोर्टिस फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। आरोप है कि घटना के वक्त कंचन का पति रोहित भाटी और ससुर सत्यवीर भी मौके पर मौजूद थे। कंचन की शिकायत पर पुलिस ने नामजद चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले में अब तक पति विपिन, सास दया और आरोपी जेठ रोहित और ससुर सत्यवीर गिरफ्तार हो चुके हैं।
+ There are no comments
Add yours