
ख़बर रफ़्तार, देहरादून: लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा ने कसरत प्रारंभ कर दी है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश चुनाव संचालन समिति ने राज्य की सभी पांच लोकसभा सीटों पर टिकट के 55 दावेदारों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिए हैं।
उन्होंने बताया कि लोकसभा सीटों के लिए न्यूनतम पांच और अधिकतम नौ नामों के पैनल को अंतिम रूप दिया गया। इस तरह राज्य की पांचों सीटों पर कुल 55 नामों को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही पार्टी का केंद्रीय संसदीय बोर्ड इन नामों पर विचार कर लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर देगा।
बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व राज्यसभा सदस्य अनिल बलुनी, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत व तीरथ सिंह रावत, सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, अजय टम्टा व कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत व सतपाल महाराज, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार आदि उपस्थित रहे।
+ There are no comments
Add yours