खबर रफ़्तार, देहरादून : प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम तेजी से हो रहा है। इससे रियल टाइम मॉनिटरिंग, रिमोट कनेक्शन, डिसकनेक्शन, बिलिंग प्रणाली में सुधार भी होगा।
यूपीसीएल ने प्रदेश में अब तक दो लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं। निगम प्रबंधन ने रोजाना 4000 मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है। 16 लाख उपभोक्ताओं के घरों, प्रतिष्ठानों पर ये मीटर लगाए जाने हैं।
यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि आरडीएसएस योजना के तहत ऊर्जा वितरण प्रणाली में दक्षता, विश्वसनीयता और पारदर्शिता में सुधार के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह उपभोक्ताओं को उनकी बिजली खपत की सटीक जानकारी देगा।
