राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह के लिए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ पहुंच गई ,राष्ट्रपति ने श्री अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक दिया

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार,वाराणसी:राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह के लिए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ पहुंच गई हैं। एमए पत्रकारिता में सर्वाधिक अंक पाने पर आयुषी तिवारी को राष्ट्रपति ने श्री अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक दिया। समारोह में राज्यपाल ने संबोधन दिया।

राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह के लिए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ पहुंच गई हैं। यहां महामहिम 16 मेधावियों को अपने हाथों मेडल दिए। एमए पत्रकारिता में सर्वाधिक अंक पाने पर आयुषी तिवारी को राष्ट्रपति ने श्री अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक दिया। समारोह में राज्यपाल ने संबोधन दिया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा काशी विद्यापीठ का सामाजिक और शैक्षिक योगदान अमूल्य है।

राष्ट्रपति के संबोधन की बड़ी बातें
राष्ट्रपति ने कलश में पानी डालकर दीक्षांत समारोह की शुरुआत की। राज्यपाल के संबोधन के बाद महामहिम ने सभी विद्यार्थियों, उनके शिक्षकों और परिजनों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा, काशी में देव दिवाली को आयोजन हुआ जिसमें देश विदेशों से कई लोग आए जो अद्भुत था।
राष्ट्रपति ने कहा कि छात्र-छात्राओं के  शास्त्री जी के विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। पढ़ने के लिए काशी उपयुक्त स्थान है।

वायुसेना के विशेष विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को सुबह 11:11 बजे वायुसेना के विशेष विमान से एयरपोर्ट पर पहुंचीं। राष्ट्रपति के आगमन के पूर्व फ्लीट सुबह 9:10 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल राष्ट्रपति की अगवानी के लिए राजकीय विमान से सुबह 10:45 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद सुबह 11:28 बजे शहर स्थित काशी विद्यापीठ में दीक्षांत समारोह के लिए रवाना हुए। राष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ,सांसद बी पी सरोज ,आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु ,श्रम मंत्री अनिल राजभर ,मेयर अशोक तिवारी ,विधायक रविंदर जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ,ज़िलाध्यक्ष हंसराजविश्वकर्मा ,ज़िलाधिकारी ,पुलिस आयुक्त सहित ज़िले के आला अधिकारियों ने अगवानी की ।

ये भी पढ़ें… International Mountain Day 2023: इस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस साल अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस 

राष्ट्रपति व राज्यपाल सुबह 11:28 बजे एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के मद्देनजर जिले में हाई अलर्ट है। पुलिस की ओर से बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर शहर तक चप्पे-चप्पे पर चौकसी बरती जा रही है। एडीजी सिक्योरिटी रघुबीर लाल और पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने पुलिस बल को अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिये।

 काशी विद्यापीठ में महामहिम ने दिए गोल्ड मेडल, देव दीपावली का किया जिक्र

President Draupadi Murmu Varanasi Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मेधावियों को मेडल देने वाराणसी पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वायुसेना के विशेष विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह करीब 11 बजे पहुंचीं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल ने महामहिम की अगवानी की।
बता दें कि दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वे सर्किट हाउस जाएंगी। करीब साढ़े चार घंटे के प्रवास के दौरान वह एक घंटे सर्किट हाउस में भी बिताएंगी।

राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में 16 मेधावियों को अपने हाथों मेडल देंगी।बता दें कि दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वे सर्किट हाउस जाएंगी। करीब साढ़े चार घंटे के प्रवास के दौरान वह एक घंटे सर्किट हाउस में भी बिताएंगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours