उत्तराखंड में भी LPG किल्लत ! गैस एजेंसियों पर लगी लोगों की लंबी-लंबी लाइन, अफरा तफरी का माहौल

खबर रफ्तार, हल्द्वानी : खाड़ी देशों में संकट के बीच उत्तराखंड में रसोई गैस की किल्लत होने लगी है और हल्द्वानी में भी गैस के सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। हालांकि प्रशासन का दावा है जनपद में गैस की किसी भी तरह से कोई किल्लत नहीं है।

काठगोदाम के शीशमहल में गैस एजेंसी में सुबह से लोगों की लंबी-लंबी लाइन सिलेंडर लेने के लिए लगी हुई है और अफरा तफरी का माहौल है। लोग सिलेंडर भरने गैस गोदाम पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है वह सुबह से सिलेंडर भरने के लिए लाइन पर खड़े हुए हैं, लेकिन अभी तक उनका नंबर नहीं आया है। घर में गैस खत्म हो गई है या दो से तीन दिनों की गैस बची हुई है। ऐसे में वह लोग सुबह से लाइन लगाकर गैस मिलने का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि गैस की गाड़ी उनके घरों तक नहीं आ रही है। ऐसे में मजबूरन उनको खुद गोदाम आना पड़ रहा है।

वहीं, सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने गैस आपूर्ति का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मांग के अनुरूप गैस एजेंसी में सिलेंडरों की संख्या पर्याप्त है। ऑनलाइन और ऑफ लाइन बुकिंग शुरू होने के बाद सिलेंडर लेने वालों की काफी संख्या हो गई है। जिसकी चलते भीड़ बढ़ गई है। लेकिन, प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours