14 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

लोकसभा चुनाव 2024: 17 मई को रायबरेली और अमेठी में संयुक्त जनसभा करेंगे राहुल गांधी व अखिलेश यादव

ख़बर रफ़्तार, लखनऊ:  रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीटों पर जीत के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लगातार नुक्कड़ सभाएं कर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील कर रही हैं। इन सीटों पर अब राहुल गांधी और अखिलेश यादव भी संयुक्त जनसभा कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

राहुल-अखिलेश 17 मई को रायबरेली और अमेठी में संयुक्त जनसभा करेंगे। अमेठी में गांधी परिवार के करीबी रहे किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है और रायबरेली में राहुल गांधी खुद प्रत्याशी हैं।

ये भी पढ़ें – उत्तराखंड में आपदा के सटीक विश्लेषण से तैयार होगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, खतरे से पहले बजेगा सायरन

2019 के चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को करीब 55000 वोटों से पराजित कर दिया था। एक बार फिर से कयास लगाए जा रहे थे कि इस सीट पर राहुल गांधी प्रत्याशी होंगे लेकिन राहुल ने रायबरेली से नामांकन दाखिल किया।

बीते चुनाव में रायबरेली में सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की थी। भाजपा ने रायबरेली सीट पर दिनेश प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही सीटों पर पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होगा।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here