कुलदीप-वंशिका ने लिए सात फेरे: बरात में चहल-रिंकू का धमाल, धीरेंद्र शास्त्री की मौजूदगी

खबर रफ्तार, मसूरी : बीते तीन दिनों से मसूरी के होटल सवाय में क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका की शादी की रस्में चल रही थीं। बीते दिन शादी संपन्न हुई।

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने शनिवार को वंशिका सिंह के साथ सात फेरे लिए। शादी समारोह में परिवार के सदस्य, कई क्रिकेटर, करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा मेहमान शामिल हुए। शाम पांच बजे होटल में उनकी बरात निकली और सात बजे के करीब जयमाला कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सुबह आठ बजे से ही वेल्कम होटल द सवाय में शादी समारोह कार्यक्रम शुरू हो गए। शाम चार बजे से हाई टी के साथ साफा बांधने का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वहीं शाम पांच बजे होटल प्रीमियम वैली व्यू विंग से बरात निकली।

6:30 बजे सेंट्रल लॉज में जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इससे पहले कार्यक्रम स्थल को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया था। शादी की खबर सामने आने के बाद क्रिकेट प्रेमियों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी कुलदीप यादव को बधाई संदेश भेजे। कुलदीप यादव और वंशिका को आशीर्वाद देने के लिए बागेश्वर धाम के पंडित धीरेद्र शास्त्री भी देर शाम मसूरी पहुंचे और सवाय होटल पहुंचकर शादी समारोह में शिरकत की।

क्रिकेटरों ने जमकर किया डांस

कुलदीप यादव की शादी समारोह में क्रिकेटर तिलक वर्मा, मुहम्मद कैफ, आरपी सिंह, सुरेश रैना, रिंकू सिंह, युजवेन्द्र चहल, टी दिलीप भी पहुंचे। इस मौके पर क्रिकेटरों ने जमकर डांस किया और कुलदीप यादव तथा वंशिका को शुभकामनाएं दी।

धीरेंद्र शास्त्री बोले- ये दोनों मेरे परिचित हैं
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह कुलदीप यादव और वंशिका की शादी-समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं। वह उनके काफी अच्छे परिचित हैं। उनके पहुंचते ही काफी प्रशंसकों ने उनको घेर लिया। उनकी फोटो लेने के लिए होड़ मच गई। जिसके बाद वह सड़क मार्ग से मसूरी के लिए रवाना हुए।

Kuldeep and Vanshika wedding in Mussoorie Chahal and Rinku Rock Dhirendra Shastri Also Attends Photos

तीन दिनों तक चले विशेष कार्यक्रम
क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए तीन दिनों तक विशेष भोजन और विभिन्न पारंपरिक कार्यक्रमों की भव्य व्यवस्था की गई है। इससे पहले शुक्रवार 13 मार्च से शुरू हुए कार्यक्रमों में मेहमानों के स्वागत के साथ नाश्ते, हाई टी और पार्टी के बाद विशेष भोज का आयोजन किया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours