अंतरराष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नाल्ड डिक्स उत्तरकाशी पहुंचे, बोले- ‘हम उन्हें बाहर निकालने जा रहे हैं”

ख़बर रफ़्तार, उत्तरकाशी:  उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हुए सुरंग हादसे में फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स सोमवार को उत्तरकाशी में घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बातचीत में बताया- ‘ देखने में बचाव टीम को यह कार्य काफी आसान दिख रहा है लेकिन टीम को यह तय करना होगा कि यह वास्तव में यह अच्छा है या फिर किसी तरह का जाल है।

उन्होंने आगे कहा- मेरे साथ हिमालय भूविज्ञान के सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञ हैं। हम सभी जानते हैं कि सुरंग के ऊपर की स्थिति क्या है और अंदर की स्थिति क्या हो सकती है। हम सभी उन 41 श्रमिकों को बचाने का प्रयत्न कर रहे हैं और किसी भी मजदूर को चोट नहीं पहुंचने देंगे।

You May Also Like

More From Author