ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में कमाल कर दिया। फाइनल में जापान को 5-1 से हराते हुए गोल्ड मेडल जीता। भारत के लिए मनप्रीत सिंह, कप्तान हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और अभिषेक ने गोल दागे। इस जीत के साथ ही भारत ने ओलंपिक 2024 का कोटा हासिल कर लिया है।
-
भारतीय आक्रमण के आगे जापान पस्त
-
भारतीय हॉकी टीम ने जीता चौथा एशियन गोल्ड मेडल
वहीं, तीसरे क्वार्टर में भारत के लिए अमित रोहिदास ने गोल दागकर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। आखिरी क्वार्टर में भारत के लिए अभिषेक ने गोल दागकर इस बढ़त को 4-0 तक पहुंचा दिया। आखिरी पलों में जापान ने एक गोला दागा। आखिरी मिनट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने गोल दागकर बढ़त 5-1 कर दी। फाइनल सीटी बचने के बाद भारत ने मैच 5-1 से जीत लिया। एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी का यह चौथा गोल्ड मेडल है।
