ख़बर रफ़्तार, देहरादून : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से 134 सीएचओ पदों पर 22 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में 134 पदों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की भर्ती की जाएगी। एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के माध्यम से इन पदों के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग में खाली पदों पर लगातार भर्ती की जा रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से 134 सीएचओ पदों पर 22 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
