खबर रफ़्तार, ऋषिकेश (देहरादून): हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद भगदड़ मच गई थी। भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई थी। घायलों का एम्स में उपचार चल रहा है। घायल एक महिला आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हरिद्वार मनसा देवी मार्ग पर हुए हादसे में घायल महिला की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। 52 साल की गंभीर घायल महिला फूलमती को एम्स ट्रॉमा के रेड जोन में भर्ती किया गया था। शरीर पर कई चोटें आई थी।
बीते रविवार को हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया था। भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। आसपास मंदिर की चढ़ाई कर रहे श्रद्धालुओं के बीच किसी ने करंट फैलने की अफवाह फैला दी, जिससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी में लोग एक-दूसरे पर गिर गए। चीख-पुकार के बीच कई श्रद्धालु दब गए।
