खबर रफ़्तार, हल्द्वानी : हल्द्वानी पुलिस ने योगा ट्रेनर ज्योति मेर की हत्या का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी अभय को गिरफ्तार किया है। 30 जुलाई को मुखानी में उसके किराए के कमरे में ज्योति का शव मिला था।
हल्द्वानी पुलिस ने 22 दिन पहले हुए योगा ट्रेनर ज्योति मेर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि 30 जुलाई को मुखानी के एक कमरे में ज्योति का शव मिला था। 31 जुलाई को ज्योति की मां ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
