हल्द्वानी:बनभूलपुरा भूमि प्रकरण सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ,5जनवरी को मामले की सुनवाई

ख़बर रफ़्तार, हल्द्वानी:आखिर शहर के बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला सुप्रीम कोर्ट की दस्तक पर जा पहुंचा तथा अतिक्रमणकारियों ने सुप्रीम कोर्ट से न्याय के लिए दरवाजा खटखटाया है। जिसके बाद अब ये बात सामने आई है कि मामले को सुप्रीम कोर्ट सुनेगा। सुप्रीम कोर्ट में 5 जनवरी को मामले की सुनवाई की जाएगी।

 

गौरतलब है कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हल्द्वानी के शराफत खान समेत 11 लोगों की याचिका वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद की ओर से दाखिल की गई। जिसे स्वीकार करते हुए अब सुप्रीम कोर्ट ने 05 जनवरी को सुनवाई करने को कहा है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के द्वार पर कई लोग याचिका दाखिल कर रहे हैं। एकाध दिन में यह सब पिटिशनर भी अपील डाल देंगे जिसके बाद मुमकिन है कि इन सभी की अपीलों पर सुप्रीम कोर्ट एक साथ सुनवाई करे। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद के साथ मौजूद हैं।

You May Also Like

More From Author