16.2 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

उत्तरकाशी के जादुंग गांव निवासियों को सरकार देगी होम स्टे बनाने का पैसा, कैबिनेट की मंजूरी

ख़बर रफ़्तार, देहरादून:  सीमावर्ती वाइब्रेंट विलेज उत्तरकाशी के जादुंग निवासियों को सरकार होम स्टे बनाने के लिए पूरा पैसा देगी। इसके लिए विशेष योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। जादुंग वाइब्रेंट विलेज की सूची में शामिल है, जिसे टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाना है। इससे राज्य में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि एवं गांव के मूल निवासियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

जादुंग के पर्यटन विकास के लिए होम स्टे क्लस्टर के रूप में विकसित करने की योजना को कैबिनेट ने अनुमति दी है। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने बताया कि इस गांव में 1962 युद्ध के दौरान सेना आ गई थी। यहां के लोगों की जमीन आज भी उनके नाम है। यहां सेना, आईटीबीपी भी तैनात है।

यहां के मूल निवासियों को होम स्टे के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार होम स्टे की योजना के तहत यहां ज्यादा से ज्यादा पैसा देगी। दस साल तक होम स्टे चलाना होगा। पर्वतीय शैली में इनका निर्माण होगा। पर्यटन विभाग उनकी मार्केटिंग करेगा। सामान्य में 60 हजार रुपये प्रति कक्ष है, लेकिन यहां 100 प्रतिशत पैसा सरकार देगी।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: अब 10 साल के लिए दिए जाएंगे मछली उत्पादन के लिए तालाब, टेंडर के जरिए ठेके पर दिए जाएंगे

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here