Dehradun में तेज रफ्तार कार का कहर, पांच माह की गर्भवती महिला की मौत

ख़बर रफ़्तार, देहरादून : Dehradun के राजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। हादसे में उसके साथ मौजूद दूसरी महिला भी घायल हुई है। दुर्घटना कैनाल रोड पर हुई, जहां सड़क किनारे जा रही दोनों महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

हादसे के बाद कार सवार दोनों युवक हिरासत में

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने पांच माह की गर्भवती महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी घायल महिला का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जानकारी में युवकों के नशे में होने की बात सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

नशे में ड्राइविंग की भी जांच कर रही पुलिस

पुलिस हादसे की वजहों की जांच में जुटी है। जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के समय कार की रफ्तार कितनी थी और चालक ने शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन किया था या नहीं। दोनों युवकों का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author