दून अस्पताल गेट पर फायरिंग, सड़क पर कार ने पुलिसकर्मियों को कुचला

ख़बर रफ़्तार, देहरादून: राजधानी देहरादून में आज सुबह-सुबह दो घटनाएं सामने आई। शहर के दून अस्पताल के गेट नंबर पांच के पास एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। वहीं दो पुलिसकर्मियों को कुछ कार सवारों ने रौंद दिया।

 

देहरादून में अलग-अलग दो घटनाएं सामने आई हैं। दून अस्पताल के पांच नंबर गेट पर गोली चलने से एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। वहीं आराघर के पास कार सवारों ने दो पुलिसकर्मियों को रौंद दिया।

दून अस्पताल के गेट नंबर पांच के पास एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। घटना क़रीब साढ़े तीन बजे की है। घायल को तुरंत दून अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। घायल युवक का नाम दिशांत से बताया जा रहा है। चिकित्सक के मुताबिक़ युवक को पेट में गोली लगी थी। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे रेफ़र कर दिया गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours