सरोजिनी नगर मार्केट में HDFC बैंक की लोन देने वाली ब्रांच में लगी आग, फाइलें जलीं

ख़बर रफ़्तार, दक्षिणी दिल्ली:  राजधानी दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट में स्थित एचडीएफसी बैंक की लोन देने वाली ब्रांच में आग लग गई। इसमें ब्रांच के अंदर रखी कई फाइलें जल गई। जानकारी के मुताबिक, ब्रांच में आग रविवार की सुबह साढ़े सात बजे लगी है।

वहीं, फ्रीज, काफी मशीन, हाटकेस, फर्नीचर आदि सामान भी जलकर गया है। सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया और दमकल विभाग को ताले तोड़कर अंदर घुसना पड़ा।

ये भी पढे़ं- केदारनाथ में निर्माण सामग्री और राशन ढोने वाले घोड़े-खच्चर ढो रहे श्रद्धालु, प्रशासन ने लिया संज्ञान

You May Also Like

More From Author