रुद्रपुर: बगवाड़ा चौकी इलाके में रात्रि गश्त के दौरान, एएनटीएफ की टीम ने 32 लाख की स्मैक का सौदागर गिरफ्तार

ख़बर रफ़्तार, रुद्रपुर: बगवाड़ा चौकी इलाके में रात्रि गश्त के दौरान एएनटीएफ की टीम ने लाखों कीमत की स्मैक के साथ एक सौदागर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के दरोगा कौशल भाकुनी अपनी टीम के साथ 16 जनवरी की रात्रि को बगवाड़ा चौकी इलाके में रात्रि गश्त कर रहे थे कि किच्छा रोड बगवाड़ा मंडी शिमला पिस्तौर द्वार के समीप एक युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। टीम ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया और पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद मोनिस निवासी वार्ड-16 सिरौली कला किच्छा बताया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 104.95 ग्राम स्मैक की खेप पकड़ी। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 32 लाख रुपये कीमत आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरेली से स्मैक की खेप लेकर तराई भाबर में महंगे दामों पर विक्रय करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

You May Also Like

More From Author