काठगोदाम स्टेशन पर ब्लॉक की वजह से 16 दिनों तक प्रभावित रहेगा रेल संचालन, इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर

ख़बर रफ़्तार, बरेली:  काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक की वजह से 16 दिनों तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। लाइन पर काम की वजह से 25 फरवरी से 12 मार्च तक लालकुआं से काठगोदाम के बीच ट्रेनों का संचालन निरस्त रहेगा।

इस दौरान काठगोदाम से चलने वाली ट्रेनें लालकुआं से चलेंगी। काठगोदाम तक जाने वाली ट्रेनें भी लालकुआं तक ही जा सकेंगी। इज्जतनगर रेल मंडल की 12 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। लालकुआं-काठगोदाम के बीच व हल्द्वानी से काठगोदाम के बीच चलने वाली ट्रेनें निरस्त रहेंगी। ट्रेनों को हल्द्वानी व लालकुआं में शॉर्ट टर्मिनेट व शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।

इनका आवागमन होगा प्रभावित

  • 15035 दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस 26 फरवरी से 12 मार्च तक लालकुआं तक ही जाएगी।
  • 15013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस 26 फरवरी से 12 मार्च तक लालकुआं तक ही जाएगी।
  • 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस 26 फरवरी चार मार्च तथा 11 मार्च को लालकुआं तक ही जाएगी।
  • 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस पांच तथा 12 मार्च को लालकुआं तक ही जाएगी।

इन्हें लालकुआं से चलाया जाएगा

  • 15036 काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस 26 फरवरी  से 13 मार्च तक लालकुआं से चलेगी।
  •  15014 काठगोदाम-जैसलमेऱ एक्सप्रेस 26 फरवरी से 12 मार्च तक लालकुआं से चलेगी।
  • 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी (साप्ताहिक) 27 फरवरी से 5 मार्च तथा 12 मार्च को लालकुआं से चलेगी।
  • 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल (साप्ताहिक) 4 मार्च तथा 11 मार्च  को लालकुआं से चलेगी।

ये हल्द्वानी में होंगी शॉर्ट टर्मिनेट

  • 14120 देहरादून-काठगोदाम़ एक्सप्रेस 26 फरवरी से 13 मार्च तक हल्द्वानी तक जाएगी।
  • 15043 लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस 26 फरवरी से 12 मार्च तक हल्द्वानी तक जाएगी।

ये भी पढ़ें…रेड कार्पेट दिल्ली ने छत्तीसगढ़ वॉरियर्स को 22 रन से हराया, रिचर्ड लेवी ने जड़ा तूफानी शतक

 

You May Also Like

More From Author