22 और 23 जनवरी को लखनऊ से डायवर्ट होकर जाएगी दून एक्सप्रेस, पढ़ें क्या रहेगा रूट

ख़बर रफ़्तार, ऋषिकेश:  अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर संभावित भीड़ के मद्देनजर रेलवे मुरादाबाद मंडल की ओर से योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस का रूट बदला गया है।

रेलवे मुरादाबाद मंडल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने बताया कि हावड़ा से योगनगरी ऋषिकेश तक आने वाली दून एक्सप्रेस (13009) 22 और 23 जनवरी को वाराणसी से एमबीडीडी प्रतापगढ़ होते लखनऊ पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें…शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, हरिद्वार में आठवीं तक के स्कूल बंद

लखनऊ से सीधे अपने निर्धारित रूट से योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। योगनगरी से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस (13010) भी 22 और 23 जनवरी को लखनऊ से डायवर्ट होकर एमबीडीडी प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। वहां से अपने निर्धारित रूट होकर हावड़ा पहुंचेगी।

You May Also Like

More From Author