ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन स्टेडियम बेसिन रिजर्व का नजारा देखने लायक था। जब न्यूजीलैंड के लेफ्ट ऑर्म पेसर नील वैगनर ने मैदान पर कदम रखा, तो दर्शकों ने खड़े होकर उनका तालियों के साथ स्वागत किया।
स्टेडियम में वैगनर को चीयर करते हुए फैंस हूटिंग करने लगे और यह पूरा वाक्या कैमरे में कैद हो गया। फैंस नील को देखकर इसलिए बेहद खुश थे, क्योंकि उन्होंने हाल ही में अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया और वह संन्यास के बाद मैदान पर उतरे, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।
बता दें कि नील वेगनर बतौर सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर उतरे। नील वेगनर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड टीम के साथ हैं। वो ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों का सामना करने के लिए कीवी बल्लेबाजों को नेट्स पर अभ्यास करा रहे हैं। नील वेगनर ने एक बार फिर अपनी टीम की जरुरतों को आगे रखा और 69वें ओवर में मैदान पर फील्डिंग करने उतर गए।
मेरे टीम के साथी ही मेरी दुनिया: वेगनर
नील वेगनर ने संन्यास लेने के बाद अपने टीम के साथियों के साथ रिश्ते के बारे में प्रतिक्रिया दी थी। वेगनर ने कहा था कि सभी को छोड़कर जाना बहुत मुश्किल है।
नील वेगनर ने 12 साल न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया और 64 टेस्ट में 25.57 की औसत से 260 विकेट लिए।
+ There are no comments
Add yours