गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशनों पर 23 से 26 जनवरी तक बंद रहेगी पार्सल सेवा

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, नई दिल्ली :  गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को ध्यान में रखकर राजधानी के बड़े रेलवे स्टेशनों पर 23 से 26 जनवरी तक पार्सल बुकिंग सेवा बंद करने का फैसला किया है।

इस दौरान पार्सल की बुकिंग नहीं होगी। बाहर से आने वाले पार्सल पर भी रोक रहेगी। अखबार व पत्रिका को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है। जरूरी औपचारिकता पूरी कर अखबार व पत्रिका भेजे व प्राप्त किए जा सकते हैं।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि चार दिनों तक नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला तथा आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर पार्सल सेवा बंद करने का फैसला किया गया है।

यात्री अपने साथ सामान लेकर कर सकते हैं यात्रा

इस दौरान न तो पार्सल की बुकिंग होगी और न किसी अन्य स्टेशन से भेजा गया सामान यहां उतारा जाएगा। यात्री अपने साथ सामान लेकर यात्रा कर सकते हैं। चार दिनों तक प्लेटफार्म पर पार्सल का कोई सामान नहीं रखा जाएगा। गोदाम व प्लेटफार्म खाली रहेंगे।

ये भी पढ़ें…यूपी में फिर चली योगी सरकार की तबादला एक्सप्रेस, 6 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर, हटाए गए आगरा के पुलिस कमिश्नर

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours