कोविड-19 का फिर मंडराने लगा खतरा! उत्तराखंड में अलर्ट जारी; अस्पतालों में शुरू हुई तैयारी

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, देहरादून:  कोरोना का नया वेरिएंट जेएन.1 देश और दुनिया के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। केरल में मामले मिलने के बाद उत्तराखंड का स्वास्थ्य महकमा भी इसे लेकर सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना का नया वेरिएंट जेएन.1 से बचाव व रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

अस्पतालों में हो पूरी तैयारी

स्वास्थ्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 प्रबंधन के लिए चिकित्सालय स्तर पर समस्त तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। अस्पतालों में जांच, इलाज व दवाओं का प्रबंध करने को कहा है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि आम जनमानस में श्वसन स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

लोगों से की गई ये अपील

आम जनमानस से अपील की है कि इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और तीव्र श्वसन संक्रमण होने पर उचित चिकित्सकीय परामर्श लें और कोई भी दवा चिकित्सकीय परामर्श पर ही लें। पॉजिटिव मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग उत्तराखंड में मरीजों की कोरोना जांच के साथ ही पॉजिटिव आने वाले सैंपलों की जीनोम सीक्वेसिंग कराई जाएगी। ताकि कोरोना के नए वेरिएंट का पता चल सके।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बीएड डिग्री वालों को झटका, नैनीताल हाई कोर्ट ने प्राइमरी शिक्षक भर्ती में ठहराया अयोग्य

सामने आया कोरोना का नया वेरिएंट

बता दें, कोरोना वायरस लगातार रूप बदल रहा है और इसके अभी तक कई वेरिएंट सामने आ चुके हैं। हालांकि सभी वेरिएंट घातक नहीं होते। राज्य में लंबे वक्त से कोरोना का कोई मामला नहीं राज्य में लंबे समय से कोरोना का कोई नया मरीज सामने नहीं आया है। राज्य में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डा. पंकज सिंह के अनुसार नवंबर माह में और दिसंबर में अभी तक कोरोना का कोई मामला नहीं आया है। आम जन से अपील है कि वह एहतियात बरतें। भीड़भाड़ वाली जगह पर मास्क, शारीरिक दूरी, सैनिटाइजेशन आदि का पालन करें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours