खबर रफ्तार, कोटद्वार: कोटद्वार में एक दुकान का नाम बाबा रखने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।
मामला तूल पकड़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
कोटद्वार में एक दुकान का नाम बाबा रखने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा काट दिया। दो दिन पहले हुई मारपीट प्रकरण में शनिवार को देहरादून से आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार में जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें किसी तरह से समझा कर थाने की ओर ले गए। करीब 20 मिनट तक पटेल मार्ग पर जाम लगा रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता पटेल मार्ग स्थित एक दुकान पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्होंने दुकान का नाम बाबा के नाम पर रखने को लेकर पूर्व में आपत्ति जताई थी। जिस पर उन्होंने दुकान शिफ्ट होने पर नाम बदलने का आश्वासन दिया था, लेकिन दुकान शिफ्ट होने के बाद भी दुकान का नाम नहीं बदला गया है। वीडियो में कार्यकर्ता यह भी कह रहे हैं कि कोटद्वार में बाबा नाम केवल सिद्धबली बाबा का है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति स्वयं का नाम मोहम्मद दीपक बताते हुए मौके पर पहुंचता है।
