खबर रफ़्तार, देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की कुनौतियों और निर्वाचन आयोग की कुरीतियों के विरोध में जनता ने मतदान किया है। हाईकोर्ट से सरकार और निर्वाचन आयोग की किरकिरी हो चुकी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आज देहरादून में प्रेसवार्ता की। उन्होंने मतदान के लिए राज्य की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान किया है।कांग्रेस को जनता ने स्पष्ट बहुमत दिया है। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का भी आभार जताया।
