ख़बर रफ़्तार, देहरादून: उत्तराखंड में अब गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। सुबह और शाम को हल्की ठंडक महसूस हो रही है। हालांकि दिन में अब भी हल्का गरम मौसम है।
उत्तराखंड में अक्तूबर के आखिरी सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश भर में दिन भर चटक धूप खिलने से जहां पहाड़ों में ठंड का अहसास कम होगा। वहीं, मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी थोड़ा परेशान करेगी। जिसके चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से एक दो डिग्री ऊपर ही रहेगा।
