खबर रफ़्तार, वाराणसी : वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के भैठौली में कच्ची दीवार की गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा है। वहीं मामले को लेकर सीएम योगी ने पीड़ित परिवार को आठ लाख रुपये देने के निर्देश दिए।
वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के भैठोली गांव में बुधवार सुबह कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल है। दोनों भाई धान की नर्सरी लेकर खेत में जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।
भैठोली में दीवार गिरने से दो सगे भाइयों के मौत की घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। घटना पर सीएम योगी द्वारा संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए। साथ ही पीड़ित परिवार को आपदा मोचक निधि से आठ लाख रुपये राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
ये है पूरा मामला
भैठोली ग्राम निवासी आदित्य गौतम (18) व अंकित गौतम (16) पुत्र संतोष कुमार बुधवार की सुबह बाइक से घर से धान की नर्सरी लगाने के लिए खेत में जा रहे थे। घर से लगभग 300 मीटर दूर दिलीप कुमार के कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर उनके ऊपर गिर पड़ी।

दीवार गिरने से दोनों भाइयों की दबकर मौके पर मौत हो गई। अचानक हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। चार भाई एक बहन में आदित्य सबसे बड़ा इंटरमीडिएट का छात्र तथा अंकित दूसरे नंबर पर हाईस्कूल का छात्र था। दो और छोटे भाई मोनू (09) तथा अंश (06) तथा एक बहन आनंदी है।

+ There are no comments
Add yours