ख़बर रफ़्तार, रुड़की : नमो नवमतदाता सम्मलेन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवा नव मतदाता ही नहीं है, बल्कि भाग्य विधाता हैं। कहा कि युवा पीढ़ी वोट की कीमत समझ चुकी है और बढ़चढ़कर भाग ले रही है। कहा कि युवा अपना वोट सही जगह इस्तेमाल करें। आज आपके एक वोट से ही अयोध्या में श्रीराम विराजे हैं।
प्रधानमंत्री ने राजनीति की परिभाषा बदल दी है। आज जो विपक्ष है वह दिशाहीन है। वह सिर्फ विरोध कर रहा है। इसके अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। कहा कि जो इंडिया गठबंधन बना है, वह बिखर चुका है। भाजपा में सबसे पहले देश, फिर पार्टी हैं और अंत में कार्यकर्ता हैं।
प्रधानमंत्री ने अंतिम छोर तक काम करने का काम किया है। भगवान राम हमारे हर क्षण में रहे हैं। आज अयोध्या में भगवान राम विराजमान हो गए हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। कहा कि आपके एक वोट से ही आज उत्तराखंड सरकार कठिन निर्णय लेने का काम कर रही है।

+ There are no comments
Add yours