ख़बर रफ़्तार, पौड़ी : आज से गढ़वाल में ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। ग्रीन कार्ड की सुविधा पौड़ी के साथ-साथ कोटद्वार, रुद्रप्रयाग और कर्णप्रयाग में भी उपलब्ध कराई गई है।
चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए परिवहन विभाग ने गतिविधि तेज कर दी है। यात्रा में शामिल होने वाले वाहनों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से आज बृहस्पतिवार से गढ़वाल मंडल में ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

+ There are no comments
Add yours