खबर रफ़्तार, दुबई: भारतीय खिलाड़ियों ने डांस किया, एक-दूसरे को बधाई दी और ट्रॉफी के बिना भी जीत का जश्न पूरे जोश में मनाया। सोशल मीडिया पर टीम के सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हो गया है।
एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराने के बाद जब भारतीय टीम ट्रॉफी लेने के लिए गई, तब सारा विवाद खड़ा हो गया। टीम इंडिया ने साफ इनकार कर दिया कि वे ट्रॉफी एशियाई क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) प्रमुख और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से नहीं लेंगे। नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं और भारत विरोधी बयानबाजी के लिए कुख्यात हैं। हालांकि, भारत ने ये एलान पहले ही किया था और नकवी इसके बाद भी जानबूझकर स्टेज पर खड़े रहे।
नकवी ट्रॉफी लेकर होटल गए!
प्रेजेंटेशन समारोह बिना ट्रॉफी के ही खत्म हो गया और नकवी ट्रॉफी और भारतीय टीम के मेडल्स लेकर सीधे अपने होटल लौट गए। नकवी की इस बेशर्मी की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। भारतीय टीम ट्रॉफी के इंतजार में वहीं खड़ी रही, लेकिन एसीसी प्रमुख बेशर्मी की हद पार कर वहां से निकल लिए। कुछ देर बाद कोई अधिकारी भी ट्रॉफी लेकर चला गया। बाद में यह बात सामने आई कि नकवी अपने साथ ट्रॉफी भी होटल ले गए।
भारतीय टीम ने मनाया शानदार जश्न
भारतीय टीम ने स्टेज पर जश्न तो मनाया, लेकिन बिना ट्रॉफी के साथ। सूर्यकुमार ने रोहित शर्मा जैसे काल्पनिक ट्रॉफी लेते हुए स्लो स्टाइल में चलते हुए टीम के साथ पहुंचे और हाथ उठाकर जश्न मनाया। इसके बाद टीम ने फोटो सेशन भी करवाया। पाकिस्तान की एक बार फिर किरकिरी हुई कि उन्हें टीम इंडिया की जीत नहीं पची और खेल भावना की बात करने वाले चैंपियनों के साथ ऐसा किया।

+ There are no comments
Add yours