खर्च का ब्योरा नहीं देने पर प्रत्याशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें, NOTICE जारी

खबर रफ़्तार, Uttarkhand: उत्तराखंड में निकाय चुनाव लड़ने वाले कई प्रत्याशियों ने अभी तक खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने इन प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया है। बता दें कि अगर आयोग उनके जवाब से संतुष्ट न हुआ तो इन उम्मीदवारों की मुश्किलें बढ़ सकती है।

आपको बता दें कि प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव खर्च की पूरी जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग को देनी थी। वहीं, खर्च का ब्योरा नहीं देने पर आयोग ने प्रत्याशियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया।

साथ ही प्रत्याशियों से 20 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। ऐसे में अगर उम्मीदवार लापरवाही बरतेंगे तो आयोग इन प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने पर तीन साल का प्रतिबंध लगा सकता है।

You May Also Like

More From Author