खबर रफ्तार, नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक मोस्ट वांटेड अपराधी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने कुख्यात बदमाश बॉबी कबूतर को गिरफ्तार किया है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के बड़े गैंगस्टर के रूप में पहचाने जाने वाले बॉबी कबूतर का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और संगठित अपराधों सहित कई गंभीर आरोप हैं।
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले रेकी करने वाले कुख्यात बदमाश ‘बॉबी कबूतर’ को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। फरार चल रहे इस इनामी बदमाश के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं। बॉबी कबूतर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हत्या के कई मामलों में वांछित था, जिसमें मकोका और एनआईए के मामले भी शामिल हैं।

+ There are no comments
Add yours