दिल्ली के तिहाड़ जेल में फिर खूनी खेल, दो कैदियों पर जानलेवा हमला

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों पर फिर से जान लेने की नियत से हमला हुआ है। जेल नंबर 8 और 9 में कैदियों के बीच झड़प देखी गई। जिसमें दो कैदी घायल (Tihar Jail prisoners ddeadly attack) हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक को भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी जेल अधिकारी ने दी है।

घायल को तिहाड़ जेल में कराया गया एडमिट

दिल्ली पुलिस ने कहा कि जानकारी मिली है कि दो कैदी लवली, 22 वर्ष और लवेश, 22 वर्ष (दोनों हत्या के मामले में बंद हैं) को घायल अवस्था में सेंट्रल जेल नंबर 9, तिहाड़ जेल से डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह कोई पहली बार नहीं है कि तिहाड़ जेल में ऐसी घटना घटित हुई हो। पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकीं हैं। बता दें इससे पहले दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार की घटना सामने आई थी। दो गिरोहों के बीच हुई लड़ाई में एक कैदी को चाकू घोंपा गया था।

पहले भी हो चुकी ऐसी वारदात

जिसके बाद पुलिस (Delhi Police) ने बताया कि तिहाड़ जेल में प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के सदस्यों के बीच झड़प हुई है। उन्होंने बताया कि लड़ाई में एक कैदी को चाकू घोंपा गया जो हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी है। उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें:- महाविद्यालयों के 195 प्राध्यापकों को किया गया इधर-उधर, एक हफ्ते में नहीं ली तैनाती तो होगी कार्रवाई

You May Also Like

More From Author