ख़बर रफ़्तार, नानकमत्ता: कांग्रेस से भाजपा में आए नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, पूर्व ब्लाक प्रमुख भूवन सिंह राणा, कार्यकर्ताओं ने मंडल महामंत्री विकास गुलाटी के आवास पर कार्यकर्ताओं में गर्म जोशी के साथ फूल मालाओं के स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन भी किया। कार्यकर्ताओं ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से केन्द्र में अपनी सरकार बनाएगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ध्रुव राणा, इंद्रपाल सिंह मान, तरनजीत सिंह रानू विशाल गोयल, जसविंदर सिंह बब्बू, भवानी जोशी। तरुण राणा, अशोक कुमार, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
ये भी पढ़ें..कॉर्बेट से राजधानी में पहुंचे जंगल के दो ‘राजकुमार’, जल्द हो सकेंगे दोनों के दीदार

+ There are no comments
Add yours